Let’s travel together.

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

0 170

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल के कुछ समय में सोशल मीडिया पर भी अत्यंत लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरह ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है.इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें देशभर में बीजेपी के स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हर जगह जाकर जमकर प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक बढ़ गई है. युवाओं में मुख्यमंत्री धामी का खूब क्रेज दिख रहा है.

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड 1 करोड़ यानी 10 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं. हालांकि इस चुनाव में उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश में कई और मुख्यमंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के फॉलोअर्स बढ़े हैं लेकिन उन सबमें मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता का ग्राफ सबसे अलग है.

कई बड़े नेताओं से आगे निकले धामी

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल समेत बड़े नेताओं के मुकाबले मुख्यमंत्री धामी के फॉलोवर्स कई गुना ज्यादा हैं. यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री धामी की फैन फॉलोइंग ज्यादा देखी जा रही है.

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर

इस बार लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिली थी. उन्होंने इस दायित्व का गंभीरता से निर्वहन किया था. इसके अलावा राज्य में कड़े और बड़े फैसलों के चलते भी मुख्यमंत्री धामी देशभर में पसंदीदा नेता बन गए हैं. मुख्यमंत्री धामी के न केवल फेसबुक पेज पर, बल्कि इंस्टाग्राम, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी धमक लगातार बढ़ रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811