शहडोल लोकसभा क्षेत्र कृषि के मामले सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। 2011 की जनगणना के मुताबिक शहडोल की जनसंख्या 2410250 है। अनुपपूर, दक्षिण में मंडला और बिलासपुर, उत्तर में सतना एवं सीधी तथा पश्चिम में उमरिया जिले से घिरा हुआ है। शहडोल लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। जयसिंहनगर, अनूपपुर, मानपुर, जैतपुर, पुष्पराजगढ़, बरवारा, कोटमा यहां की विधानसभा सीटें हैं।
44.76 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और 9.35 अनुसूचित जाति के लोगों की
Shahdol Lok Sabha Result 2024: 79.25 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र और 20.75 शहरी क्षेत्र में रहती है। यहां की 44.76 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और 9.35 अनुसूचित जाति के लोगों की हैं। शहडोल लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। बीजेपी के दलपत सिंह और मौजूदा सांसद ज्ञान सिंह को सबसे ज्यादा जीत मिली है। शहर विराटेश्वर मंदिर को लेकर भी जाना जाता है।
लोकसभा चुनाव : 2019
लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के हिमाद्री सिंह ने जीत दर्ज की, उन्हें 7,47,977 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के प्रमिला सिंह 3,44,644 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और सीपीआई के केशकली कोल 33,695 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 1957 में इस सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के कमल नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। यहां की जनता कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों को मौका दी है।
हाल के कुछ चुनावों पर नजर डालें
बीजेपी के दलपत सिंह और मौजूदा सांसद ज्ञान सिंह को सबसे ज्यादा जीत मिली है। इस सीट पर 2014 तक 5 बार बीजेपी तो 7 बार कांग्रेस को जीत मिली है. साल 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में बीजेपी को यहां पर लगातार जीत मिली थी, लेकिन 2009 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने वापसी की और राजेश नंदिनी यहां के सांसद बने थे।