Let’s travel together.

5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में, सरकारी नौकरी लगने पर बॉयफ्रेंड वादे से मुकरा, गर्लफ्रेंड से बोला- 5 लाख लो और पीछा छोड़ो

0 61

‘मैं पांच साल से बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन जब बॉयफ्रेंड की नौकरी लगी तो वह मुझे पहचानने से भी इंकार कर रहा है, कहता है 5 लाख लो और मेरा पीछा छोड़ दो…’ ऐसा कहकर पिंकी (बदला हुआ नाम) सुबक-सुबक कर रोने लगती है. बॉयफ्रेंड से मिले धोखे की कहानी पिंकी ने महिला थाने के अधिकारियों को भी बताई है. बॉयफ्रेंड पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.

यह मामला भागलपुर के बुद्धुचक थाना क्षेत्र का है, जहां का एक प्रेमी जोड़ा पिछले 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. लेकिन फिर लड़के की नौकरी इनकम टैक्स विभाग में लग गयी तो वह शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने बताया कि नौकरी लगते ही मेरा बॉयफ्रेंड अमन राज शादी से मुकर गया, लाख कोशिशों के बावजूद शादी के लिए राजी नहीं है. अमन ने झांसा देकर मेरे साथ 5 साल तक शारारिक संबंध बनाया.

पीड़िता की मां ने बताया

मामले में पीड़िता के साथ उसकी मां भी महिला थाने पहुंची थी, जहां उसने बताया कि मेरी बेटी 5 साल से अमन राज के साथ रिलेशनशिप में थी, मुझे 2 साल पहले मालूम पड़ा. जब मैं अपनी बेटी का रिश्ता कहीं और करती थी तो अमन राज वहां जाकर रिश्ता खराब कर देता था. कहता था यह मुझसे शादी करेगी. बार-बार ऐसा होने पर हम लोगों ने अमन से ही अपनी बेटी की शादी करवाने का फैसला लिया, लेकिन जैसे ही उसकी इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगी, उसने शादी से इनकार कर दिया और अब धमकी देने लगा. कहता है 5 लाख ले लो मेरा पीछा छोड़ो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा, बेटी की फोटो वायरल कर देंगे उसकी हत्या कर देंगे.

पीड़िता की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं या तो अमन मेरी बेटी से शादी करे या उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए. महिला थाना अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक की दर्ज की है और पुलिस जांच में जुटी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811