मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत जमुनिया के गांव कायमपुर में तेंदुआ ने गाय का रविवार रात को शिकार कर लिया। जिससे एक साल की गाय की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनिया के गांव कायमपुर में रविवार रात को 12 बजे निरपत सिंह पिता करण सिंह ठाकुर ने अपनी गाय खेत पर बांध कर रखी थी। सुबह जाकर देखा तो गाय मृत अवस्था में मिली। गाय, के ऊपर तेंदुआ के हमले के निशान दिखाई दे रहे थे निरपत सिंह ने बताया कि मैंने अपनी गाय को खेत पर बांध कर रखी थी वहीं पर मैंने अपने खेत में मूंग बो को रखी है। 12 बजे रात को गाय को बांधकर घर आ गया था सुबह देखा तो गाय मृत अवस्था में मिली। गाय के ऊपर तेंदुआ के हमले के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। हम गांव वाले वन विभाग के अधिकारी को आवेदन देंगे
बता दें कि इससे पहले भी कई बार तेंदुआ ने कायमपुर गांव में रहने वाले ग्रामीणों के पशुओं का शिकार चुका है जिनमें कई पशु की मौत भी हो चुकी है कायमपुर के गांव वालों का कहना है कि आदमखोर तेंदुआ एक नहीं बल्कि 2 तेंदुआ कायमपुर के जंगल में घूम रहे हैं। 15 दिन पहले भी तेंदुआ ने इमरत सिंह पिता हुन्नर सिंग की गया का कर लिया था। जिससे गाय की मौत हो गई थी। अभी तक कई बेजुबान जानवरो को तेंदुआ अपना शिकार बन चुका है। तो कई जानवरों को घायल भी कर दिया है जिसका कई दिनों तक ग्रामीणों ने इलाज भी कराया है।
राजेंद्र सिंह, मर्दन सिंह, भगवत सिंह,रतिराम, आदि ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव नरखेडा, कयामपुर,शाहपुर, कुल्हाडिया, दीवानगंज , अंबाडी, मुस्काबाद, महुआ खेड़ा यदि गांव में तेंदुआ एक दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार कर चुका है मगर वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रही है जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। कई किसान अपने खेती किसानी के काम के लिए जंगल में तेंदुआ के डर से नहीं जा रहे हैं। जिससे खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post