Let’s travel together.

गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा, गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब तक 24 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0 165

राजकोट: TRP गेमिंग जोन की आग में अब तक 24 मौत, 12 बच्चों ने भी गंवाई जान

राजकोट।गुजरात के राजकोट  में टीआरपी गेम ज़ोन में भीषण आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है. आग की घटना से पूरा गेम ज़ोन जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने दो शव मिलने की पुष्टि की है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.

पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं. बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811