Let’s travel together.

समर्थन मूल्य गेंहूं खरीदी केंद्रो पर भर्राशाही का आलम ,तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर की जा रही गेंहू चना खरीदी

0 142

केंद्रों पर रात में अनाज चोरी की बढ़ी वारदातें

शिवलाल यादव

रायसेन।जिला मुख्यालय सहित आसपास एवं जिलेभर के समर्थन मूल्य पर गेंहू चना खरीदी केंद्रों अंधेर गर्दी मची हुई है।शासन और एफएक्यू के नियम कायदों को ताक पर रखकर सोसाइटी प्रबंधक सर्वेयरों ,वेयरहाउस मालिकों द्वारा किसानों से अनाज खरीदी केंद्रों पर की जा रही है।यहां किसानों को न तो ठंडे पीने के पानी और छाया के जिम्मेदारों द्वारा की गई है।इन खरीदी केंद्रों पर किसानों की कचरा मिट्टी मिला गेंहू और चने की खरीदी की जा रही है।किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र प्रभारियों द्वारा सेटिंग कर बड़े किसानों से मोटी कमीशन खोरी करके अनाज तुलवाया जा रहा है।बाकी किसानों को गेंहू चना तुलाई कराने के लिए एक से दो दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किशनपुर के एक वेयर हाउस पर प्रभारी मुकेश शर्मा उनकी टीम की मौजूदगी में गेंहू कचरा मिट्टी कंकड़ युक्त तुलाई कराई जा रही है।किसान प्रभुलाल, मोहम्मद रफीक खान, हरिसिंह लोधी ने बताया कि बड़े रसूखदार किसानों की अनाज सेटिंग कर तुलाई कराई जा रही है।जिससे छोटे किसानों को गेंहू तुलाई के लिए मुंह ताकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।शिकायत पर कोई असर नहीं पड़ता है।कलेक्टर अरविंद दुबे नॉन के महाप्रबंधक वीके रंगारे से इस गड़बड़झाले की जांच कर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।नकतरा के नजदीक विपिन सोनी के वेयरहाउस पर नकतरा बनखेड़ी सोसाइटी के केंद्र प्रभारी केशर सिंह के यहां भी भारी गड़बड़ी नजर आई।मंगलवार को दोपहर गेंहू चना खरीदी में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं।किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी रसूखदार बड़े किसानों से कचरा मिट्टी मिली गेंहू चना खरीदा जा रहा है।जबकि अनाज में मीनमेख निकाल कर छोटे किसानों को परेशान किया जा रहा है।नरवर कांठ गुदावल सेमरा चना मसूर वेयरहाउस में हो रही है।केंद्र प्रभारी संतोष साहू की मनमानियों की शिकायत किसानों ने की है।
इनका कहना है…
हमें भी उक्त खरीदी केंद्रों की गड़बड़झाले की शिकायतें मिली है।जांच टीमें मौके पर भेजकर भारी गड़बड़ी की जांचकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।वीके रंगारे नॉन महाप्रबंधक रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811