परवरिया वाली हरसिद्धि माता के दरबार में वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से लगेगा मेला, शुरू हुई व्यापक तैयारियां
एक महीने तक चलेगा माता का विशेष पुजापा, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
सी एल गौर रायसेन। जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम परवरिया में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से लेकर आगामी एक माह तक माताजी का विशेष पुजापा शुरू होने जा रहा है । वैसे भी भक्तों का यहां 12 महीने आना जाना लगा रहता है मां हरसिद्धि माता सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं यह एक सिद्ध दरबार है यहां दूर-दूर से धर्म प्रेमी जन वैशाख की पूर्णिमा से लेकर अगले माह की पूर्णिमा हरसिद्धि माता की पूजा करने एवं दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं।

इस माह में माता जी की विशेष कृपा भक्तों के ऊपर बरसती है यहां दूर अंचल क्षेत्र से भक्तगण माताजी के दरबार में अर्जी लेकर आते हैं और यहीं पर भोजन प्रसादी बनाकर माताजी को भोग लगाते हैं और उनसे मनचाही मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद लेते हैं। परवरिया वाली हरसिद्धि माता के दरबार में रायसेन, जिला सीहोर, विदिशा के अलावा अन्य दूर क्षेत्र से भी भक्तगण अपने-अपने साधनों से यहां माता जी के दर्शन और पूजा करने के लिए प्रतिवर्ष आते हैं। हरसिद्धि माता की पूजा अधिकांश घरों में होती है जो भक्त किसी कारणवश माताजी के दरबार में नहीं पहुंच पाते ऐसे कई भक्त अपने घरों पर गौशालाओं और खेतों पर से ही माताजी के नाम से पूजा करते हैं उनकी भी माताजी अर्जी स्वीकार करती हैं मैया जी का यह सच्चा दरबार है यहां जो भी भक्त मन कर्म वचन से अपनी मनोकामना लेकर जाता है माता जी उसे अवश्य पूरा करती है।

यहां की मान्यता है कि कई भक्त लोग अपनी अर्जी पूरी करने के लिए विशेष धागा माताजी के दरबार में बांधते हैं और मनोकामना पूरी होने पर यहां प्रसाद आदि चढ़कर माता जी से आशीर्वाद लेते हैं। माताजी ने कई मां बहनों की गोद भी भरी है और कई लोगों के बड़े-बड़े काम और मनोकामनाएं भी माताजी पूरी की हैं ऐसे में कई भक्त माताजी के मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से अपनी ओर से दान देते आ रहे हैं। वैशाख पूर्णिमा से यहां एक माह के लिए विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त जन यहां माता हरसिद्धि के दरबार में पहुंचेंगे। मेला से पूर्व यहां भक्तों का रोजाना आना-जाना प्रारंभ हो गया है। माता मंदिर के सामने प्रांगण में प्रसाद आदि सामग्री की दुकान लगा भी शुरू हो गई है, माताजी के दरबार में भक्तों की चहल पहल दिनो दिन बढ़ती जा रही है।