Let’s travel together.

गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

0 52

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोग खाने पीने की चीजों को फ्रिज में रखना शुरू कर देते हैं ताकि उन्हें खराब होने से बचाया जा सके. फ्रिज में खाना स्टोर करने से आप इन्हें 2 से 4 दिनों तक फ्रेश रख सकते हैं. फल और सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में स्टोर करके रखना आम है. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें फलों को फ्रिज मे स्टोर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से उनके स्वाद और पोषक तत्वों में कमी आ जाती है. ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कौन से फलों को आपको किस टेम्परेचर पर स्टोर करके रखना चाहिए.

गर्मी के मौसम में आपको बाजार में कई तरह के जूसी फल मिल जाएंगे. इसे बाजार से खरीद कर लाने के बाद कई लोग डायरेक्ट फ्रिज में स्टोर कर देते हैं और जब खाना हो तो फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लेते हैं. ऐसा करने से फलों के अंदर गर्मी बरकरार रहती है जिससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. इसकी बजाय आप फलों को बाजार से लाने के बाद एक रात के लिए पानी में डुबोकर रखें. इसके बाद हल्के टेम्परेचर पर आप चाहें तो इन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. वैसे हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फलों को बिना फ्रिज में स्टोर किए ही खाना चाहिए. आइए जानते हैं किन फलों को आपको फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए.

किन फलों को फ्रिज में नहीं करना चाहिए स्टोर?

1.गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज मिलने शुरू हो जाते हैं. पानी से भरपूर इस फल को गलती से भी फ्रिज में स्टोर करने की गलती न करें. ऐसा करने से तरबूज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तो कम होते ही हैं साथ ही इसके पोषण में भी कमी आ जाती है.

2.पपीता हर मौसम में खाया जानेवाला एक स्वादिष्ट फल है. अधिकतर लोग इसे आधा खाने के बाद फ्रिज में रख देते हैं ताकि ये खराब न हो. हालांकि, अगर आप आधे कटे पपीते को फ्रिज में रखते हैं तो इससे इसके स्वाद और टेक्सचर में कमी आ सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फ्रिज का तापमान पपीते के पकने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है.

3.फलों के राजा आम को अधिकतर लोग ठंडा ठंडा खाना पसंद करते हैं. इसलिए बाजार से लाते ही इसे सीधा फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. फ्रिज के ठंडे तापमान की वजह से आम का स्वाद बिगड़ सकता है इसलिए इसे फ्रिज में स्टोर करने से बचें.

4.अनानास को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद बदल सकता है, वहीं फ्रिज में स्टोर करने से अनानास बहुत नरम हो जाते हैं जो इसके नेचुरल स्वाद को भी बिगाड़ देते हैं. अगर आप अनानास को रूम टेम्परेचर पर रखकर खाएंगे तो ये ज्यादा दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811