Let’s travel together.

छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…

0 60

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर द्वारा पिता-पुत्र को कुचलने का मामला सामने आया है। जहां पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र का है जहां के ग्राम क्योलाहा का 35 वर्षीय ठाकुरदीन राजपूत अपने बेटे 11 साल के दिलीप राजपूत जो कि अपने मामा के यहां ग्राम इटौरा गया हुआ था। जहां वह उसे लेने गया हुआ था और ससुराल से बेटे को लेकर गुरुवार की शाम 7 बजे बाईक से लौट रहा था इसी समय बीच रास्ते में (सिचहरी रोड़ पर गैस एजेंसी के पास) तेज रफ्तार ट्रेक्टर का पहिया निकल गया और ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने बाईक से आ रहे पिता-पुत्र पर चढ़ गया।

जिससे इस हादसे में पिता ठाकुरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं बेटा घायल हो गया उसका पैर टूट गया और उसके शरीर में अंदरूनी चोट हैं, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। तो वहीं पिता का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

ट्रेक्टर टूटा पड़ा, ड्राईवर मौके से हुआ फरार..

घटना और मामले की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा घायल और ट्रेक्टर पड़े हुए हैं। ड्राईवर ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया है। घायलों को नजदीकी अस्पाल ले जाया गया। बेटे को जिला अस्पताल लाया गया है तो वहीं थाना पुलिस घटना और मामले की जानकारी सहित अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811