Let’s travel together.

मंत्री ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण

0 109

सुरेन्द्र जैन

रायपुर ।स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने  जिला चिकित्सालय, पंडरी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई स्टोर, डायलिसिस सेंटर, हमर लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाईयां भण्डारण करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में लगभग 150 प्रकार की दवाईयां में से जिन दवाईयों का उपयोग कम है, ऐसे दवाईयों के मात्रा में कमी की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहर के मौहल्लों में हमर क्लिीनिक के नाम से अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की जाएगी। इन अस्पतालों के स्थापित होने से जिला चिकित्सालय में ओ.पी.डी. की संख्या में कमी आएगी। जिला चिकित्सालय पंडरी में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 130 बिस्तर की सुविधा दी गई है। सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल ने बताया कि कोविड के चलते अस्पताल के कई वार्डो को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया था। वर्तमान में अब इन वार्डो में भी मरीजों के ईलाज सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जिला अस्पताल को

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर हमर लैब में मरीजों के लिए 128 प्रकार के परीक्षण की व्यवस्था है। वहीं किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस युनिट भी स्थापित किया गया है।

मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि अस्पताल अधोसंरचना का बेहतर उपयोग करें। जिले के साथ-साथ राज्य के सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर बेहतर ईलाज के लिए व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का भण्डारण, बिस्तरों की व्यवस्था, आवश्यक जांच मशीन के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना भी की जाएगी।

डॉ मीरा बघेल ने बताया कि रायपुर जिले में वर्तमान में माना में आख के मरीजों और कालीबाड़ी में बच्चों के डिलीवरी के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस व्यवस्था से ओ.पी.डी की संख्या में कमी आई है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव से उन्होंने ओ.पी.डी के समय को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करने की गुजारिश की, जिस पर मंत्री द्वारा आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811