सेठ फूलचंद नगर में निर्मित श्री राधा – कृष्ण मंदिर के छठवे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 23 मई तक आयोजित
आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, 17 मई को कलश यात्रा
मंडीदीप रायसेन।औद्योगिक शहर मंडीदीप में एक बार फिर भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। शहर के वार्ड एक सेठ फूलचंद नगर में निर्मित श्री राधा – कृष्ण मंदिर के छठवे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 23 तक आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

कथा के आयोजक मोहन अग्रवाल ने बताया कि वृंदावन के ख्याति प्राप्त कथा व्यास इन्द्रेश जी महाराज के मुख़ारविन्द से कथा श्रवण कराई जाएगी कथा 17 से 23 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की गई है। कथा से पूर्व 17 मई को सुबह 9 बजे मुख्य बाजार स्थित गणेश चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो राधा-कृष्ण मंदिर, दुर्गा चौक, स्टेशन रोड होते हुए वार्ड 1 सेठ फूलचंद नगर स्थित कथा आयोजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी