Let’s travel together.

सैकड़ों रेल यात्री बिना टिकट सफर करने को है मजबूर

0 183

नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से टिकटों का वितरण

सीहोर से अनुराग शर्मा

रेलवे स्टेशन सीहोर से यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा रहे हैं जिस कारण सैकड़ों यात्रियों को प्रतिदिन बिना टिकट ही यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों और मध्य प्रदेश के अनेक जिलों से रूद्राक्ष लेने के लिए

श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा संचालित कुबेरेश्वर धाम पहुंचे। बड़ी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से भी यात्री सीहोर पहुंचे थे इन यात्रियों के द्वारा विभिन्न स्टेशनों से आने का टिकट भी लिया था लेकिन सीहोर स्टेशन से जाते वक्त इन यात्रियों को टिकट उपलब्ध नहीं कराए गए जिसके चलते सैकड़ों नागरिकों को जयपुर भोपाल एक्सप्रेस सहित सीहोर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में बिना टिकट ही यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है यात्रियों में जक् शन स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा पर कार्यवाहीं होने का डर भी देखा जा रहा है।

यात्रियों को सीहोर रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय पुरुष शौचालय कि अपर्याप्त व्यवस्था होने के चलते भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने का पानी भी ठंडा नसीब नहीं हो रहा है। यात्रियों ने बताया कि टिकट नहीं मिलने से यह डर बना हुआ है कि अगले स्टेशनों पर अगर चेकिंग होती है तो उन्हें भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811