Let’s travel together.

डेंगू से बचाव के लिए सावधानी और सुरक्षा ज़रूरी- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 89

 

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर, सभी नागरिकों से डेंगू बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य हम सभी का सबसे बड़ा धन है। डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सावधानी रखें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए रात में खुले जगहों पर जाने से बचें। घर में और आस-पास जल जमाव नहीं होने दें। जीवाणुओं से बचाव के लिए जल बदलते हुए खाद्य पात्रों को सुखा और साफ रखें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के लक्षण बुखार, थकान, पीठ और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल दाने या अधिक चमकीला रंग, नसों या शरीर के दुसरे हिस्सों में दर्द और खिंचाव आदि होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। उप मुख्यमंत्री ने डेंगू से संघर्ष में स्वास्थ्य विभाग और स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सतत प्रयास और जन जागरूकता से हम डेंगू के प्रकोप से मुक्त होंगे।

कनेक्ट विथ कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू” की थीम पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मानसून के पूर्व वाहक जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2016 से मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह दिवस “कनेक्ट विथ कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू” की थीम पर मनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811