Let’s travel together.

सांकरा स्कूल परिसर में मृत मिली गाय,गर्दन में कसकर बंधी थी रस्सी

0 275

बजरंग दल ने जताई हत्या आशंका कार्यवाही की मांग
जाने क्या कहते हैं पशु चिकित्सक
मृत्यू सामान्य तो गले मे रस्सी क्यो
सुरेंद्र जैन धरसींवा

धरसींवा के सांकरा स्कूल परिसर में एक गाय की गर्दन में कसकर रस्सी बंधी हुई अवस्था मे गाय के मृत मिलने से सनसनी फैल गई हत्या की आशंका के चलते बजरंग दल ने तत्काल धरसींवा सिलतरा पुलिस को सूचना दी और गौ हत्यारों की पतासाजी कर गिरफ्तारी की मांग की है वहीं पशु चिकिसक व टीआई ने रस्सी से गला घुटने से मृत्यु नहीं होने की बात कही तो सवाल ये उठता है कि रस्सी किसने ओर क्यों बांधी।
चूंकि मामला गौमाता से संबंधित था इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त मौके पर पहुचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पशु चिकिसक को पोस्ट मार्डम के लिए बुलाया इधर स्कूल परिसर में गाय की संदिग्ध मौत की खबर आग की तरह गांव में व आसपास फैलने से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुच गए
टीआई बोले सामान्य मृत्यु
धरसींवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्ट मार्डम में प्रथम दृष्टया सामान्य रूप में म्रत्यु होना पाया गया है।
पेट फूल गया था-डॉ खरे
इस संबन्ध में मौके पर ही पोस्ट मार्डम करने वाले पशु चिकिस्तक डॉ खरे का कहना है कि मृत गाय का पेट फूला हुआ था पेट मे पॉलीथिन अधिक होने और गैस बनने वाली सामग्री खाने से गैस अधिक बनना म्रत्यु का कारण बना
गर्दन में कसकर बंधी रस्सी को लेकर डॉ खरे का कहना है कि जीवित में यदि गर्दन में रस्सी कसकर बांधी गई होती तो थोड़ा बहुत खून आता जबकि पीएम में ऐंसा कुछ दिखाई नहीं दिया है

मृत्यू सामान्य तो गले मे रस्सी क्यो
टीआई धरसींवा और पशु चिकित्सक के मुताबिक पोस्ट मार्डम से यह बात सामने आई कि गाय की मौत सामान्य है गले मे कसकर बंधी रस्सी अर्थात गला घोंटने से मृत्यु नही हुई
अब बड़ा सवाल ये है कि जब मृत्यु सामान्य है तो रस्सी कसकर गले मे क्यों बंधी है किसने बांधी है किस कारण से बांधी है घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कराकर पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से सत्य जनता के सामने लाने की जरूरत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811