Let’s travel together.

भौंके न इसलिए डॉग्स को किया ‘कैद’, फिर तड़पाकर डॉक्टर को मार डाला; नौकरानी बसंती की साजिश की कहानी

0 64

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने डॉक्टर की नौकरानी बसंती को हिरासत में लिया है. पुलिस की मानें तो बसंती ने ही मुखबिरी कर अपने साथियों को वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था. डॉक्टर की हत्या में बसंती की एक सहेली और उसके 5 दोस्त शामिल हैं. सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं.

दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस और नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया है. क्योंकि बाकी के आरोपी अभी फरार हैं. वारदात के वक्त नौकरानी बसंती ने ही मृतक के दोनों डॉगी को कमरे में बंद कर दिया था. इसके बाद वो मकान की उपर वाली मंजिल पर चली गई. पुलिस ने बताया कि लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम दिया है. पहचान उजागर होने के डर से डॉक्टर की आरोपियों ने हत्या कर डाली.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. आज शाम 5 बजे दिल्ली पुलिस मामले का खुलासा करेगी. पता चला है कि डॉक्टर को मारने से पहले खूब प्रताड़ित किया गया. पट्टे से उनका गला घोंटने से पहले उनके सिर पर किसी चाकू जैसी नुकीली चीज से हमला किया गया.

सीसीटीवी से मिला अहम सुराग

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल की लाश शुक्रवार को जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में स्थित उनके घर से मिली थी. उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे. पुलिस ने फिर पॉल के घर के पास एक सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिया, जिसमें चार संदिग्ध नजर आए. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो हत्याकांड में नौकरानी बसंती की संलिप्तता की बात सामने आई. पुलिस ने बसंती से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.

7 लोगों ने की डॉक्टर की हत्या

उसने बताया कि लूटपाट के इरादे से उसने अपने 6 साथियों को डॉक्टर के घर बुलाया. लेकिन डॉक्टर ने उन सभी को देख लिया. कहीं डॉक्टर, पुलिस को ये सब न बता दें, इस डर से उन लोगों ने उन्हें मार डाला. फिलहाल इस मामले में आरोपी बसंती से पूछताछ जारी है. पुलिस ने कहा कि बाकी के आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811