Let’s travel together.

माता-पिता ने तलाक लेकर की दूसरी शादी, बच्ची बोली-दोनों के साथ नहीं रहना

0 57

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक और युवती ने शादी की. दो साल पति-पत्नी के बीच विवाद और झगड़ा होने के कारण शादी टूट गई. इसी दौरान दोनों की एक बेटी भी हुई. कुछ समय बाद दोनों ही पति-पत्नी ने किसी और से शादी कर ली. इसी बीच पति अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी की कस्टडी लेना चाहता था, जिसके लिए उसने पहले निचली अदालत का रुख किया. लेकिन निचली अदालत में उसकी याचिका खारिज हो गई.

इसके बाद उसने हाईकोर्ट में अपनी बेटी को साथ रखने की कस्टडी लेने के लिए याचिका दायर की. जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस. अग्रवाल ने बच्ची से पूछना जरूरी समझा कि आखिर वह किसके साथ रहना चाहती है. कोर्ट की भीतर पूछने पर बच्ची डर के कारण कुछ नहीं बता पा रही थी. फिर कोर्ट ने बच्ची को महिला वकील के साथ कोर्ट के बाहर भेजा, जहां बच्ची ने नानी और मां के साथ रहने में सहमति जताई.

कोर्ट ने पिता को भी दी रियायत

बेटी और पिता के रिश्ते की गंभीरता को समझते हुए कोर्ट ने कहा कि हर शनिवार और रविवार को पिता अपनी बेटी से बात करने के लिए एक घंटे वीडियो कॉल करने की इजाजत दी है. हर दिन बच्ची का हाल-चाल पूछने के लिए कोर्ट ने बेटी को रोज 5 से 10 मिनट तक कॉल करने की भी छूट दिया है.

कोर्ट ने बच्ची को पिता के साथ एक हफ्ते तक साथ रहने की भी बात कही है. कोर्ट ने कहा है कि बच्ची वैकेशन के दौरान अपने पिता के साथ 7 दिन तक रह सकती है. इसके लिए नानी और उसकी मां बच्ची को पिता के साथ रहने की इजाजत दें.

बता दें कि बिलासपर में महिला की शादी कबीरधाम के एक शख्स से शादी की थी. दो साल तक रिश्ता चलने के बाद दोनों की शादी 2016 में टूट गई. दोनों की बेटी 2015 में हुई थी. दोनों ही बच्ची के माता-पिता के दूसरी शादी के बाद से भी बच्चे हुए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811