Let’s travel together.
nagar parisad bareli

खबर का असर :: ग्राम मादा में शुरु हुई नलजल योजना,दो दिन से मिल रहा ग्रामीणो को पानी

0 172

MPTODAY ने प्रमुखता से 3 को को प्रकाशित की थी खबर ” इसके बाद चेता प्रशासन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत शाहपुर के ग्राम मादा में दो वर्ष पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। 2 साल में केवल दो दिन ही चली लाइन इसके बाद बंद हो गई थी। इसकी खबर 3 मई को एमपी टुडे ने मुख्य रूप से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित के तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने लाइन चालू करवा दी2 दिन से लगातार मादा के ग्रामीणों को पानी मिल रहा है।

मादा गांव में रहने वाले तुलसीराम, दौलत राम, मंगल सिंह, आदि ग्रामीणों ने एमपी टुडे को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। साथ ही मादा गांव की महिला जमनाबाई , कलाबाई , कुंवर बाई, संगीता बाई आदि महिलाओं ने कहा है कि हम काफी दिनों से पानी की समस्या को लेकर जूझ रहे थे। काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने बोर में मोटर डलवा दी। जिससे हम लोगों को पानी मिलना प्रारंभ हो गया है। कहीं-कहीं जो जॉइंट रह गए थे ठेकेदार वह भी ठीक कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811