सी एल गौर रायसेन। हर वर्ष की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुरामजी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जन्मोत्सव के उपलक्ष मे
नगर के पाटनदेव स्थित श्री हनुमान मंदिर से दोपहर 3:00 बजे से बिप्र बंधुओ की मौजूदगी में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि सागर मार्ग से होकर शहर में विभिन्न मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान, पटेल नगर, मुखर्जी नगर से होकर संस्कार धाम मंदिर स्थल पर जाकर समाप्त होगी। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना, महा आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने सभी बिप्र समाज के सामाजिक बंधुओ को आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से भी कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।