Let’s travel together.

वोट डालने वालों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में निकली डायमंड रिंग, टीवी-फ्रिज भी मिले

0 82

भोपाल: मध्य प्रदेश में कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग करने पहुंचे 4 मतदाताओं की किस्मत चमक उठी। उन्हें लकी ड्रॉ में हीरे की अंगूठी मिली। अन्य कई वोटरों को भी बहुत से इनाम मिले जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और वोटरों को लुभाने के लिए राजधानी भोपाल में प्रशासन ने एक अनोखी पहल की थी। यहां मतदान के दिन हर बूथ पर लकी ड्रॉ की घोषणा की गई, जिसमें हर बूथ पर लकी मतदाताओं को गिफ्ट मिले। लकी ड्रॉ में वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, एमएम कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, बैग, लंच बॉक्स, साउंड बॉक्स जैसे अनेक उपहार शामिल हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथ पर गर्मी से बचने के लिए सभी तैयारियां की गई थी। तंबू, पानी और कूलर आदि के तमाम इंतजाम किए गए थे।

कल हुई वोटिंग के बीच भोपाल में 4 लकी ड्रॉ निकाले गए। जहां योगेश शाहू ने सुबह 10 बजे चार इमली में लकी ड्रॉ में डायमंड की रिंग जीती। इसके बाद भोपाल के बूथ नंबर 135 में लकी ड्रॉ में मतदाता प्रेमवती कुशवाहा ने हीरे की अंगूठी जीती है। दोपहर को बूथ नंबर 153 पर अयान खान ने हीरे की अंगूठी जीती। विधानसभा क्षेत्र 151/168 की छाया सैनी ने 2 बजे वाले लकी ड्रॉ में डायमंड रिंग जीती।

सहायक नोडल अधिकारी रितेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो चरणों में कम मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भोपाल प्रशासन ने लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लकी ड्रॉ निकालने की पहल की गई।

मतदान के बाद तीन लकी ड्रॉ निकाले गए। जिसमें बूथ संख्या 211 पर एक वोटर को हीरे की अंगूठी मिली है। वहीं अन्य को रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ को गिफ्ट मिलने वाले हैं। भोपाल के 2,000 से अधिक मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर तीन लकी ड्रॉ निकाले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811