Let’s travel together.

नरखेड़ा और कुल्हाड़िया गाँव में तेंदुए का आतंक,फिर किया गाय का शिकार

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नर खेड़ा गांव के पहाड़ पर लगातार तेंदुआ दिखने से गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नरखेडा , कुलहड़िया गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। तेंदुआ ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार बेजुबान जानवर को अपना शिकार बनाया है।
शनिवार रविवार रात को तेंदुआ ने घर की सार में बंधे हुए डेढ़ माह के गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। जिससे गाय की बछड़े की मौत हो गई। नर खेड़ा निवासी गणेशाराम पिता सूरज सिंह बताया कि मेरा घर पहाड़ से लगकर बना हुआ है। शाम को मैंने अपनी एक गाय और दो बछड़े घर के पीछे बनी सार में बांधे हुए थे सुबह उठकर देखा तो डेढ़ माह के गाय के बछड़े सार के पीछे मरा हुआ पड़ा था
बछड़े के पिछले हिस्से को तेंदुआ पूरी तरह खा चुका था। जिससे बछड़े की मौत हो गई। उसी के बगल में एक गाय और एक बछड़ा भी बंदा हुआ था जिस पर तेंदुए ने हमला नहीं किया। तेंदुआ ने पीछे बने सार के अंदर से मुंह डालकर बछड़े को पीछे खींच लिया था। गनीमत रही कि तेंदुआ घर के आगे नहीं आया। नहीं तो वह हम पर भी हमला कर सकता था। वही पर मेरा पूरा परिवार सो रहा था। कुछ महीने पहले भी तेंदुआ ने हमारे एक बछड़े पर हमला कर दिया था जिसे हमने कई महीनो तक इलाज करा कर उसको ठीक किया था। आज फिर तेंदुआ ने हमला कर हमारे एक बछड़े को मार दिया है।
चार दिन पहले ही नरखेडा चौकीदार चिरौंजी लाल के बछड़े पर तेंदुआ ने हमला कर उसको भी खा लिया था। इससे पहले ही नरखेडा गांव के पास कूल्हाड़िया गांव में तेंदुआ ने जहुर खान के बकरी के बच्चे पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गया था जिसका इलाज जारी है।
3 महीने से लगातार दीवानगंज, कयामपुर, अंबाडी नरखेडा कुल्हाड़िया कयामपुर में कई लोगों के पशुओं का शिकार कर चुका है कुछ दिनों से अंबाडी और दीवानगंज कयामपुर में तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा है। नर खेड़ा, कुल्हाड़िया, कयामपुर ,अंबाडी, दीवानगंज आदि गांव पहाड़ से लगकर बसा हुए है इन्हीं पहाड़ पर लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। धनीराम लोधी , कमल सिंह, बृजमोहन ,ओम प्रकाश लोधी ,भारत सिंह , आदि ग्रामीणों का कहना है कि 3 महीने से लगातार तेंदुआ हमारे जानवरों का शिकार कर रहा है। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं। हम लोग हमेशा दहशत में रहते हैं। तेंदुआ लगातार हमारे जानवरों को शिकार बन रहा है हमें हमेशा डर बना रहता है कि कई तेंदुआ किसी दिन हमारे बच्चे को शिकार ना बना दे हमारे बच्चे सुबह-शाम पहाड़ से लगकर खेलते रहते हैं। हमारी जमीन भी पहाड़ से लगकर ही है। हम अपने जानवरों को चरने के लिए पहाड़ पर नहीं भेज पा रहे हैं। हमे हमेशा भय बना रहता है कि कहीं तेंदुआ हमारे जानवरों पर हमला न कर दे।

कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ नर खेड़ा और कुल्हाड़िया गांव के आसपास दिख रहा है जो बेजुबान जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। वन कर्मचारियों को तेंदुआ का रेस्क्यू करना चाहिए। हमने कई बार वन विभाग के कर्मचारियों से तेंदुए के विषय में शिकायत कि मगर बंद कर्मचारी हमारी शिकायत कि तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नरखेडा गांव में तेंदुआ ने लगभग 15 बेजुबान जानवरों को अभी मार डाला। मगर मुआवजा अभी तक किसी को नहीं मिला। किसी दिन तेंदुआ ग्रामीणों के ऊपर हमला कर देगा तब वन कर्मचारी तेंदुआ का रेस्क्यू करेंगे।
नर खेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811