Let’s travel together.

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

0 51

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के साथ नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ स्थल से दो महिलाओं सहित सात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इससे पहले पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

पुलिस ने बताया कि अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया है कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811