Let’s travel together.

गर्मी में घर लौटने के बाद क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां? सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

0 49

बीते कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान की वजह में लोगों की हालत बेहाल हो जाती है. ऐसे में हर कोई सेहत का दोगुना ख्याल रखने और तेज धूप में यानी की दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह देता है. क्योंकि तेज धूप से लू लगने का खतरा रहता है. लेकिन कई बार व्यक्ति को किसी जरूरी काम के कारण धूप में बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में वो अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं. लेकिन कई बार धूप से घर वापस लौटकर कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं. जिसकी वजह से उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए चिलचिलाती धूप से घर वापस लौटने के बाद आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

फ्रिज का पानी न पिएं

अक्सर लोग तेज धूप से घर वापिस आते ही फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन उन्हें इसकी बजाय कुछ मिनट रुककर नॉर्मल पानी पीना चाहिए. क्योंकि जब आप धूप से घर लौटते हैं तो आपके शरीर का तापमान ज्यादा होता है. ऐसे में अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है.

तुरंत खाना खाने से बचें

कई लोग तेज धूप से घर पहुंचते ही तुरंत खाना खाना खा लेते हैं लेकिन इसके कारण भी उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आपको कुछ मिनट पहले आराम करना चाहिए.

कितने मिनट तक न नहाएं?

कई लोग गर्मी में घर लौटते ही नहाने लगते हैं जिससे उन्हें गर्मी से आराम मिले. लेकिन इससे भी हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि जब हम अचानक गर्मी से घर पहुंचते ही नहाते हैं तो इससे शरीर के तापमान में बदलाव आने लगता है. गर्मी और ठंडक की वजह से आपकी गले में खराश और जुकाम होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में घर पहुंचते ही पहले कुछ देर आराम करें और कम से कम आधे घंटा बैठने के बाद नहाने जाएं.

एसी के सामने न बैठें

घर पहुंचते ही लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी वाले रूम में बैठना पसंद करते हैं. लेकिन ऐसा करने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है. इसलिए गर्मियों में घर लौटने के बाद कुछ देर शरीर के टेंपरेचर को सामान्य होने दें और फिर कूलर या एसी वाले रूप में बैठें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811