Let’s travel together.

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 बच्चों सहित तीन लोगों की मौत

0 176

तारकेश्वर शर्मा

भिंड जिले में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौनेरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट जाने से हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हैं। घायलों काो इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में डूबने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि पवई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव से एक बरात नागौर एंडोरी गांव जा रही थी, जिसमें कुछ बराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नहर के किनारे से गुजर रही थी, उस समय ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेजी रफ्तार में लापरवाही से चलाया, जिसके चलते ट्रॉली नहर में पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें बैठे राम सिंह कुशवाह पुत्र आशाराम (उम्र 50 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली, अभिषेक पुत्र गंगा सिंह कुशवाह (उम्र 12 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली और शिवा पुत्र हरी सिंह कुशवाह (उम्र 9 वर्ष) निवासी घिलौआ भिण्ड की मौत हो गई।
हादसे में तीन बरातियों राम शंकर पुत्र मुरली सिंह (उम्र 40) निवासी ग्राम रिदोली, रामचंद्र पुत्र पीकाराम कुशवाह (उम्र 60) निवासी ग्राम परा, विनोद पुत्र गोपाल (उम्र 40) निवासी भिण्ड घायल हो गए। जिनका इलाज गोहद अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में ड्राइवर के नशे में ट्रैक्टर चलाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और गमगीन माहौल में दूल्हा- दुल्हन के फेरे कराकर बरात विदा की गई। घटना से रिदौली गांव में मातम पसरा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811