Let’s travel together.

स्कूल भवन की दीवार गिरने से 8 साल के मासूम की मौत

0 139

जर्जर भवन में लग रही थी आंगनबाड़ी,
तारकेश्वर शर्मा

 

रायसेन जिले के अंबाड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर स्कूल भवन की दीवार लोहे के दरवाजे सहित मासूम बच्ची पर गिर गई, जिससे मासूम की जान चली गई। इस हादसे के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जिले के अम्बाडी में पुराने स्कूल भवन की दीवार गेट सहित गिर गई जिससे 8 साल की मासूम की दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची।


बताया जाता है कि पुराने और जर्जर स्कूल भवन में आंगनबाड़ी संचालित हो रही थी। पुराने स्कूल का गेट और दीवार गिरने से मासूम बच्ची की जान चली गई। मासूम साक्षी जैन 8 साल कैसे स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में पहुंची इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। घटना सांची के दीवानगंज के अम्बाडी की बताई गई है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811