Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…

0 25

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आने वाले बड़वाह में अचानक एक लोडिंग वाहन में आग लग गई। आपको बता दें कि लोडिंग वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किया गया। आपको बता दें की घटना रविवार की है लोडिंग वाहन इंदौर से बड़वाह जा रहा था। अचानक लोडिंग वाहन में आग लग गई देखते ही देखते लोडिंग वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में सोफे रखे हुए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन कारणों के चलते लगी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811