Let’s travel together.

खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव समेत दो की मौत, गांव में मातम…

0 49

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में तेज हवा और बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई आपको बता दें कि पंधाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक बोरगांव ग्राम पंचायत का सचिव लछीराम पटेल है। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम त्रिलोकचंद पटेल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लछीराम पटेल बोरगांव ग्राम पंचायत में सचिव थे। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में समाजजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811