Let’s travel together.

युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…

0 97

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवती को व्यापार में मुनाफे करने का लालच दिया फिर उसका रेप कर लिया. महिला का आरोप है कि युवक ने महिला से 18 लाख रुपए भी हड़प लिए. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब मामले की छानबीन कर रही है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में टाइल्स का ठेकेदार है. वह लोगों के मकान में ठेके पर काम लेकर टाइल्स लगवाता है. करीब 4 साल पहले वह भटहट बजाव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर स्पीकर खरीदने गई थी. इसी दौरान वहां पर जैनपुर का रहने वाला दीपक यादव भी मौजूद था. महिला ने कहा कि उसने पहले कभी भी आरोपी को नहीं देखा था. इसके बावजूद वह स्पीकर खरीदने में मुझे सलाह देने लगा. वह काफी जल्दी बातचीत करके घुल- मिल गया.

जाते समय उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और मेरा भी नंबर ले लिया. अगले दिन फोन करके उसने महिला का हाल-चाल भी पूछ लिया और बोला कि यदि कभी कोई जरूरत पड़े तो जरूर बताना.

किस कारोबार में लगाया पैसा?

पुरानी गाड़ी काफी सस्ते दाम पर खरीद कर अधिक दाम में बेच देता है, जिससे काफी अच्छा मुनाफा होता है. युवक ने महिला को ऑफर किया कि यदि आप भी चाहे तो उसके साथ जुड़ सकती हैं. महिला का आरोप है कि युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा कर उसे आए दिन मिलने के लिए बुलाने लगा.

महिला मिलने से बचती रही, लेकिन अचानक एक दिन जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे बुलाया और होटल में ले जाकर रेप किया. उसके बाद बोला कि 18 लाख की व्यवस्था करके उसके कारोबार में लगाओ. इस कारोबार में तुम्हें भी काफी लाभ होगा. महिला ने बताया कि वह एक समूह से जुड़ी हुई है. वहां से उसने लोन लिया था.

महिला ने पति से भी पैसे मांगे और इस तरह से कुल मिलाकर उसे 18 लाख रुपए युवक को दे दिए. वह अक्सर उसे होटल में बुलाकर रेप करता रहा. बहुत दिन बीत जाने के बाद उसे जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह अपना पैसा वापस मांगने लगी, जिसपर युवक नाराज हो गया. उसके बाद महिला से दूरी बनाने लगा. महिला का फोन उठाना बंद कर दिया. कई बार जान-माल की धमकी दी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811