Let’s travel together.

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा::जिले की टॉप टेन सूची में प्रियांशी जैन और चंद्रप्रभा सोनारे रही प्रथम स्थान पर

0 158

जिले में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 7 हजार 830 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

जिले की टॉप टेन सूची में प्रियांशी जैन और चंद्रप्रभा सोनारे रही प्रथम स्थान पर

10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर बालिकाओं ने बालकों को पीछे छोड़ा

सी एल गौर रायसेन

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल 2024 को शाम 04 बजे मण्डल द्वारा घोषित किया गया, इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने बताया कि इस बार जिले से हाईस्कूल परीक्षा में नियमित परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होने वाले 6712 बालक तथा 7694 बालिकाएं इस प्रकार नियमित परीक्षार्थियों की कुल संख्या 14406 रही। स्वाध्यायी छात्र के रूप में 2357 बालक तथा 1821 बालिकाएं इस प्रकार कुल 4178 परीक्षार्थी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7830 है। इनमें 3279 बालक तथा 4551 बालिकाएं हैं। इस प्रकार जिले के नियमित परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 54.39 प्रतिशत, बालकों का 48.91 प्रतिशत और बालिकाओं का 59.16 प्रतिशत रहा। जिले में स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम 09.17 रहा है। पूरक की पात्रता कुल 2253 परीक्षार्थियों को प्राप्त हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को छोड़कर शेष छात्र-छात्राओं में से जिले की मेरिट सूची में कु. प्रियासी जैन अशासकीय विशप क्लिमेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बम्होरी ने प्रथम स्थान, कु. चन्द्रप्रभा सोनारे अशासकीय सीएल आर्य साइंस उमावि मण्डीदीप ने प्रथम स्थान, खुशाग्र द्विवेदी अशासकीय पुष्पा हाईस्कूल सिलवानी ने द्वितीय स्थान, सौम्य धाकड़ अशासकीय एनडीएम कान्वेंट उमावि देहगांव ने द्वितीय स्थान, कु दीक्षा धाकड़ अशासकीय डेफोडिल पब्लिक स्कूल बरेली ने द्वितीय स्थान तथा कु. लीना मांदरे, अशासकीय संस्कृति विद्या मंदिर हाईस्कूल बरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811