Let’s travel together.

शादी में डांस के दौरान वर एवं वधू पक्ष में विवाद,चाक़ू चले,एक की मौत

0 69

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज  में गार्डन में एक शादी समारोह चल रहा था तभी भोपाल विदिशा रोड पर बारात लग रही थी जैसे ही बारात मैरिज गार्डन के पास पहुंची तो शादी में डांस करते वक्त वर पक्ष एवं वधू पक्ष के लोगों के बीच में डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की चाकू छुरी से हमला कर दिया। जिसमें दूल्हा के मौसी का लड़का ओम प्रकाश पिता हिम्मत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी सेऊ नटेरन जिला विदिशा की मौत हो गई। वहीं वधू पक्ष के विष्णु पिता मुन्ना लाल निवासी काली टोर पिपरई , इंदर सिंह पिता कालू राम उम्र 40 वर्ष निवासी गुलाबगंज घायल हो गए। घायलों का भोपाल में इलाज चल रहा है। लड़ाई की सूचना मिलते ही दीवानगंज और सलामतपुर पुलिस घटनास्थल पर रात में ही पहुंच गई थी। पुलिस आरोपी को रात भर इधर-उधर खोजती रही कहीं भी आरोपी का पता नहीं चला। जो फुटेज मिले हैं वह भी धुंधले आ रहे हैं वही वर पक्ष के दो से तीन व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। सोमवार को काली टोर पिपरई निवासी स्वर्गीय बाबूलाल अहिरवार की पुत्री गंगा का विवाह था बारात लेकर गांव सेऊ नटेरन जिला विदिशा से आई हुई थी पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। संजू और विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811