Let’s travel together.

रायसेन जिले भर में ढाई हजार टन से अधिक गेहूं भीगा,सही निगरानी और वेयरहाउस में खरीदी कर रही एजेंसियों की लापरवाही से लाखो का नुकसान

0 261

पूर्व से ही हो जाती व्यवस्थाएं तो न बनते ऐसे हालात
-खाध विभाग का अमला आफिस में हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा

दीपक कांकर रायसेन

रायसेन जिले में अप्रेल के महीने में बारिश के कारण करीब ढाई हजार मेट्रिक टन गेहूं सरकारी अमले की उदासीनता और वेयर हाऊस पर खरीदी कर रही कृषक सेवा सहकारी समितियों की लापरवाही से भीग गया। यह गेहूं पंजीकृत किसानों से खरीदा गया था।जिनका भुगतान भी नही हो पा रहा हे।इसको लेकर किसान काफी परेशान हे।किसानों की साल भर की देन दारिया हे साथ ही उन्हे बच्चो की शादी विवाह करना हे ऐसे में भुगतान न होने से किसान परेशान हे।
रायसेन जिले में जिला प्रशासन द्वारा पहले नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीदी कराई जाती थी। इसके बाद खाध एवं आपूर्ति विभाग पिछले साल से खरीदी कर रहा हे।जिले में गेहूं खरीदी के लिए 182 सेंटर बनाये गये। जहां वेयर हाऊस में कृषक सेवा सहकारी संस्थाएं खरीदी कार्य कर रही हे। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई वेयर हाऊस पर तुला रखा गेहूं भीग गया। अमूनन यह कहानी सारे जिले की हे।जहां गेहूं जो ढकने के प्रयाप्त साधन नही रखे गये थे।लेकिन आश्चर्य की बात तो यह हे कि प्रशासन की नाक के नीचे कई ऐसे वेयरहाऊस भी हे जहां खरीदी सेंटर स्वीकृत ही नही हुए वहाँ हजारों कुण्टल गेहूं टोल लिया गया। जिसमे से कुछ तो वेयर हाऊसो में रखा बाकी बरसात में भीग गया। भीगे गेहूं को जैसीबी मशीन से फैलाने और बेयर हाऊस के अंदर रखने की भी तस्वीरे सामने आई। सबाल यह हे कि जब ऐसे वेयर हाऊस को खरीदी की अनुमति नही थी फिर किसके आदेश निर्देश पर यह खरीदी की गई।एक् और सबाल यह भी हे कि इनको किनका सरक्षण प्राप्त था।जाहिर हे खरीदी कर रहे खाध विभाग का ।

अब एक और तथ्य यह भी हे कि जिन वेयर हाऊस में बगैर अनुमति गेहूं खरीदी की गई वही पानी गिरने से नुकसान की कुछ मीडिया की खबर प्रकाशित होने पर मात्र प्रज्ञा वेयरहाउस में 12 दिन से तुलाई बंद कर रखी है । जबकि जांचमें खाद्य निरीक्षक संदीप भार्गव एसडीएम तहसीलदार ने प्रज्ञा वेयरहाउस पर किसी भी तरह का नुकसान होना नहीं बताया और अनाज भी ढका हुआ बताया गया लेकिन मीडिया के कारण 12 दिन से तोल रोक दी गई है प्रज्ञा वेयरहाउस पर ही क्यों करवाई की गई बाकी राजनीतिक नेताओं के वेयर हाउस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जहां पर हजारों कुंटल अनाज गीला हुआ ।
आपको बता दे कि जिले में 182 समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र बनने थे। इसके बाद नई अनुमतियाँ पूर्णतः बंद कर दी गई। लेकिन इसके बाद 19 अप्रेल को 5 और बेयर हाउस को गेहूं खरीदी के लिए अनुमति खाध विभाग के अधिकारियो की मिली भगत से जारी की गई। जिसमे खाध निरीक्षक संदीप भार्गव द्वारा मोटी रकम लेकर अनुमति दिलाने के आरोप लग रहे हे। इन नये बने खरीदी केंद्रो मे  सिंगरौली वेयर हाउस पर 500 कुंटल गेहूं बाहर सडं रहा है,बदामी का वैयर मानपुर 500 कुटंल गेहूँ सडं रहा हैं और भी राजनीतिक लोगों के वेयरहाउस हैं उन्होंने पूर्व में ही खरीदी कर ली थी जिन्होंने किसानों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया उन वेयरहाउस मैं भी अनाज हजारों गेहूं आनाज सडं रहा है। लेकिन प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारी आंख बंद कर कर देख रहे है लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार और प्रशासन के नियमों को धज्जियां उड़ाकर राजनीतिक लोग अब गेहूं बेयर हॉउस के अंदर टोल रहे हे जबकि शासकीय निर्देश हे कि गेहूं बाहर तोलकर फिर बेयर हाऊस में रखा जाए।
प्रशासन वहां कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा है ।
अब सबाल यह हे कि 182 खरीदी सेंटर बनने के बाद इनकी सतत निगरानी क्यो नही की गई जिम्मेदार अधिकारी दफ्तर में बैठकर क्यो आँखे बंद किये रहे। जबकि पिछले साल भी पानी गिरा था और हजारों कुंतल गेहूं भीग गया था।जब शासन के 182 वेयर हाऊस पर खरीदी केंद्र बन चुके थे फिर 5 और बेयर हाऊस के 19 अप्रेल को किस आदेश निर्देश पर केंद्र बनाये गये।यह चर्चा का विषय तो हे ही जांच का विषय भी हे। इसके अलावा 5 और खरीदी केंद्र बनाने के लिए खाध विभाग ने अनुमति मांगी हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |     कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811