Let’s travel together.

‘कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह’, राजस्थान में पीएम मोदी ने किया कर्नाटक की घटना का जिक्र

0 80

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कर्नाटक की घटना का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह है. कर्नाटक में हनुमान चालीसा सुनने वालों को पीटा गया.

पीएम ने कहा कि आज हनुमान जयंती पर आपसे बात करते हुए मुझे कुछ दिन पहले की एक तस्वीर भी याद आ रही है. कुछ दिन पहले कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था. आप कल्पना कर सकते हैं. कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है.

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या के निमंत्रण को ठुकरा दिया. कांग्रेस ने रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था. कांग्रेस ने शोभायात्रा पर पत्थर चलाने वालों को सरकारी सुविधा दी थी. इसी कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण के लिए मालपुरा, करौली, टोंक और जोधपुर को दंगों की आग में झोंक दिया था. बीजेपी सरकार आने के बाद किसी की हिम्मत नहीं है की आपकी आस्था को चोट पंहुचा सके.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आप चैन से हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे. ये भाजपा की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है. चाहे 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था. आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को दी थीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811