Let’s travel together.
nagar parisad bareli

महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम व पूरे श्रद्धा भाव से मनाई गई

0 20

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड केअंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में  को महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम व पूरे श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस मौके पर भगवान महावीर की भव्य शोभा-यात्रा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित ज्ञानोदय तीर्थ धाम प्रारंभ हुई जो खेड़ापति हनुमान मंदिर से होते हुए दीवानगंज तालाब और दिगंबर जैन मंदिर भवानी चौक पर पहुंची। जहां पर महावीर की पूजा अर्चना की गई।

इस शोभायात्रा में महिलाएं अहिंसा परमो धर्म का नारा बुलंद करती हुई चल रही थी। इस शोभायात्रा में महिलाओं के साथ पुरुषो की भी भागीदारी रही है। शोभा यात्रा में जैन समुदाय के कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है महावीर की शोभा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। सुबह से ही जैन मंदिरों में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। जो देर तक चलता रहा। भवानी चौक पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद शोभा यात्रा वापस ज्ञानोदय तीर्थ धाम फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811