Let’s travel together.

सांचेत में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो,बोले- विकास से कभी समझौता नहीं किया जिसने जो मांगा वह दिया

0 125

 

भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह ने साचेत भाजपा मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ

कांग्रेस पार्टी एक ऐसी चक्की हो गई जिसके दो पाट हो गए एक कमलनाथ तो दूसरा राहुल गांधी-शिवराज सिंह

सी एल गौर  रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कस्बा सांचेत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रोड शो बाबा काल भैरव मंदिर से श्री राम जानकी मंदिर तक किया जिसमे सभी व्यापारी वर्ग के लोगों से मुलाकात की, इस दौरान श्री चौहान ने घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क किया पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी विकास से समझौता नहीं किया सांचेत के लिए जो मांगा वह स्वीकृत किया और दिया भी । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों 10 तारीख को इसलिए मैंने तय किया कि बहनों तुम्हारे खाते में खुशियों की किस्त आ जाए।

दुनिया की कोई ताकत लाडली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती
पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये कमलनाथ, नकुल नाथ कह रहे थे कि बहनों के खाते में पैसा नहीं आएगा, केवल चुनाव तक ही आएगा। ये कोई धोखेबाज कांग्रेस थोड़ी है, यह तो शिवराज सिंह चौहान का वचन है दुनिया की कोई ताकत लाड़ली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती। चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का पैसा अभी भी आ रहा है, आगे भी आता रहेगा चिंता करने की कोई बात नहीं ।

कांग्रेस योजना बंद करने वाली पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनकल्याणकारी योजना बंद करने वाली पार्टी है और अब तो कांग्रेस सूपड़ा साफ पार्टी हो गई है, कांग्रेस ऐसी चक्की हो गई है कि जिसके दो पाट हो गए हैं। एक कमलनाथ का पाट और दूसरा राहुल गांधी का पाट, इन दोनों पाटों के बीच में जनता पिस रही है और कांग्रेसी पिस रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, बृजेश चतुर्वेदी, सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, भाजपा नेता देवकिशन शर्मा, नर्मदा प्रसाद शर्मा, मलखान सिंह मीणा, संजू लोधी, देवीसिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, कालूराम विश्वकर्मा, छोटे राम खत्री, सुनिल यादव, अमरचंद मीणा, अमर सिंह भदौरिया उपसरपंच बाबू लाल लोधी राजेश लोधी विकाश खत्री अभी पटेल रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811