सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय
सिलवानी में अवैध रुप से जंगल से काटकर लाई गई सागौन इमारती लकड़ी को मुखविर की सूचना पर जब्त करने गए वन अमले पर वन माफियाओं ने एक राय होकर लाठी, डण्डो, पत्थरो से हमला कर दिया। जिसको लेकर पुलिस ने 11 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें से 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था न्यायालय द्वारा 10 आरोपियों को जेल भेजा गया
ज्ञात रहे पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंद्र पाटीदार की रिपोर्ट पर वन अमले पर हमला करने वाले 11 नामजद व 40/ 50 अन्य आरोपियों पर विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज किया था । घटना में 11 नामजद आरोपियो में से पुलिस ने 10 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया था।
रम्पुरा गांव (पेट्रोल पंप के पीछे, सियरमऊ रोड ) में एक व्यक्ति के खेत में जो कि नईम खान के द्वारा कोली लिया गया है। यहां पर अवैध लकड़ी की सूचना मिलने पर शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंद्र पाटीदार के नेतृत्व में जब्ती करने पहुंचे वन अमले पर पूर्व से ही एकत्रित वन माफियाओं ने लकड़ी जब्ती की खिलापत करने हुए लाठी डण्डो व पत्थरो से हमला बोल दिया था। अचानक हुए हमले में वन अमले में शामिल वाहन चालक धमेंद्र लोधी गंभीर रुप से घायल हो गया था।
10 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ,,, हमले के आरोपी फहीम,वसीम,साजिद,नईम, राशिद, शाहिद सहित 4 अन्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहाँ से सभी को जेल भेजा गया।
वन माफियाओ के द्वारा वन अमले पर किए गए हमले के तत्काल बाद ही पुलिस प्रशासन के द्वारा नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर सक्रियता बढा थी। पुलिस के द्वारा रात में ही आरोपियो के ठिकानो पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया था। शेष 1 आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानो पर पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है।