Let’s travel together.

बरगी के ट्रांसफार्मर कंपनी में लगी भीषण आग, बिजली हुई बंद

0 45

बरगी। बरगी रोड पर सालीवाड़ा और बरगी शासकीय आइटीआइ के नजदीक एक ट्रांसफार्मर कंपनी है। जिसमें गुरुवार को लगभग तीन बजे के करीब भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बरगी आइटीआइ के पास निवासी वीरेंद्र यादव ने सरपंच मंजू चौकसे को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। भेड़ाघाट से संतोष पुरी, रांझी व जबलपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बरगी सरपंच मंजू चौकसे ने बताया कि बरगी ग्राम पंचायत अंतर्गत ट्रांसफार्मर कंपनी में आग लगने की घटना से ग्रामीण भयभीत हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि‍ नहीं हुई।

बरगी में बिजली हुई बंद

बरगी के उमरिया में बिजली सुबह बंद होने से मतदान केंद्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त के लिए बिजली की आपूर्ति बाधित रही। एसई नीरज कुचिया ने बताया कि बरगी में एक फैक्ट्री में आग लगने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए बिजली का एक फीडर बंद किया गया था। स्थिति काबू में आने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बंद होने की शिकायत भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को लगी तो उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क किया जिसके बाद सुधार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811