Let’s travel together.

पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल

0 32

उमरिया। उमरिया जिले में पिछले लगभग डेढ़ महीने से सौ प्रतिशत मतदान के लिए तरह-तरह के आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे थे। चालीस गांव में सौ प्रतिशत मतदान के लिए चुनौती चालीस का अभियान भी चलाया गया लेकिन इसके बावजूद पद्मश्री जोधइया बाई बैगा मतदान नहीं कर सकीं। बताया गया है कि अति वृद्धों को घर पर भी मतदान कराने की सुविधा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई मतदान दल जोधइया बाई के निवास पर नहीं पहुंच सका।

लकवा से हैं ग्रस्त जोधइया

जोधइया बाई बैगा पिछले लगभग तीन महीने से लकवा से ग्रस्त हैं और अपने निवास पर ही रहतीं हैं। उन्होंने अपना काम भी पूरी तरह से छोड़ दिया है। दरअसल वे बिस्तर से उठ नहीं पाती जिसकी वजह से वे काम करने में खुद को सहज महसूस नहीं करती। यही कारण है कि उनका काम उनसे छूट गया है। लाचारी की अवस्था में प्रशासन उनका बिल्कुल भी ख्याल नहीं रख पा रहा है। उनसे मतदान कराने के बारे में भी जिले के उन जागरूक लोगों की टीम ने बिल्कुल विचार नहीं किया जो समय-समय पर कलेक्टरों को अपनी सलाहें देते रहते हैं

बाहर से आकर किया मतदान

उमरिया जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ एवं 90 मानपुर में चुनौती 40 के तहत 40 मतदान केन्द्रों में शत प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम से जो मतदाता बाहर थे, उन्हें संबंधित बीएलओ द्वारा मतदान दिवस 19 अप्रैल की जानकारी देते हुए मतदान करने का आग्रह किया गया। उनकी मेहनत रंग लाई और मतदाताओ ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।

बैटरी डाउन होने से रुका मतदान

मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलियागुड़ा के केन्द्र क्रमांक 267 में दोपहर तीन बजे के बाद काफी देर तक मतदान रूका रहा। बताया गया है कि यहां ईव्हीएम की बैट्री डाउन हो गई थी जिसकी वजह से मशीन बंद पड़ गई। काफी देर बाद जब बैट्री बदली गई तब मतदान दोबारा चालू हो सका। इस दौरान गर्मी में मतदाताओं को मशीन चालू होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में  संगोष्ठी आयोजित     |     पहलगाम नरसंहार के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गये नारे     |     पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     पहलगाम: गांव गांव उठ रही आक्रोश की आवाज     |     अंबाडी में पुराने ट्यूबवेल,और कुएं सूखे ,गांव में पानी जलसंकट गहराया     |     पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज ने की निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था     |     बंदरों की हुड़दंग से टीन सेट गिरा जमीन पर ,बड़ी अनहोनी टली     |     भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह का सांची में भव्य स्वागत     |     कृतिका के यूपीएससी चयन पर चौरासी क्षैत्र महिला सभा ने सम्मान पत्र भैट कर मनाई खुशियां     |     वन विभाग की बड़ी कार्यवाही भूसा बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811