Let’s travel together.

दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र

0 52

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस बार की जंग दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखा है और इस समस्या के लिए उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

उपराज्यपाल ने खुला पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जल मंत्री आतिशी ने पानी लेने को लेकर हुई लड़ाई में एक महिला की मौत का इस्तेमाल ‘संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों’ के लिए किया. उपराज्यपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने मुफ्त पानी की कपोल-कल्पना रची और महिला की मौत उसकी विफलता को उजागर करती है. उपराज्यपाल ने कहा कि घटना के पीछे पानी की आपूर्ति में कमी को रेखांकित करते हुए आतिशी ने नौ साल से अधिक पुरानी अपनी ही सरकार को दोषी ठहराया है.

उपराज्यपाल ने पुरानी घटनाओं को भी किया जिक्र

उपराज्यपाल ने कहा कि उनका (आतिशी) पत्र वास्तव में पिछले लगभग 10 वर्षों में (सरकार की) निष्क्रियता और अक्षमता की प्रथम दृष्टया स्वीकारोक्ति है. उन्होंने दावा किया कि पानी की कमी को लेकर अतीत में भी ऐसी कई घटनाएं सरकार की विफलता के कारण हुई हैं. उन्होंने पत्र में लिखा कि जल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के बजाय आपने और आपके मंत्रियों ने मुफ्त पानी की कपोल-कल्पना रची.

उपराज्यपाल बोले- ये सरकार की विफलता

उपराज्यपाल ने पत्र में कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना दिल्ली के संदर्भ में अपनी तरह का एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि पानी की कमी को लेकर पहले भी ऐसी कई घटनाएं मुख्य रूप से सरकार की विफलता के कारण हुई हैं. ऐसे उदाहरण साल दर साल आ रहे हैं. उपराज्यपाल ने कहा कि मैं पत्र के साथ कुछ समाचार कतरनों को भी संलग्न कर रहा हूं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811