Let’s travel together.

भाजपा प्रत्‍याशी भारत सिंह ने दाखिल किया नामांकन, मुख्‍यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे साथ

0 54

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल कराते समय उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डा़ मोहन सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने मुरार में आयोजित सभा को संबोधित किया। हालांकि पहले मुख्‍यमंत्री को रोड शो करना था। लेकिन रोड शो को एन वक्‍त पर रद कर दिया गया।

संकेतों में मुख्यमंत्री बोले अयोध्याधाम के बाद अब मथुरा की बारी है

प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने मुरार के अग्रसेन चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह की नामाकंन सभा को संबोधित करते हुए इशारों में ही इशारों में कहा कि अयोध्या धाम में जयश्रीराम गुंजायमान होने के बाद अब बारी मथुरा की है। यहां से यमुनाजी भी बहुत पास हैं। इसी मध्यप्रदेश की पावनधरा उज्जैन में श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी।उन्होंने कहा कि इसी धरा के हमारे विमानों ने पाकिस्तान के लिए उड़ान भरी थी और घर में घुसकर आतंकियों का अंत किया था। पहले पड़ोसी मुल्क हमारे जवानों पर आखे तरैरी करता था। किंतु जब पाकिस्तान में घुसकर बमवारी कर विमान वापस लौट रहे थे, तो दुर्घटनावश एक विमान गिर गया था।बड़ी-बड़ी मूछों वाले विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना ने पकड़ लिया था। किंतु बार-बार पाकिस्तान वीडियो वायरल कर बता रहा था कि हम आपके जवान को चाय पिला रहे हैं, लड्डू खिला रहे हैं, कोई बदसलूकी नही कर रहे हैं।क्योंकि पाक को मालूम था कि भारत में अब मोदी युग है। अगर भारतीय जवान को आंख भी दिखाई तो पाकिस्तान विश्व के मानचित्र से गायब हो जायेगा। मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सांसद जयभान सिंह पवैया,पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

अंचल का भविष्य तय करने का समय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा कहा कि ग्वालियर की अतीत गौरव पूर्ण है और वर्तमान भी गौरवशाली है। अब उज्जवल भविष्य बनाने का समय है। उन्होंने स्मरण कराते हुए कहा कि केवल 18 महा में प्रदेश का सबसे बड़ा ग्वालियर का एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ।क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811