Let’s travel together.

महाराष्ट्र: पत्नी का गला काटकर पति ने की आत्महत्या, 9 महीने की मासूम को भी नहीं बख्शा

0 72

महाराष्ट्र के जलगांव में एक पति ने अपनी पत्नी और 9 महीने की बेटी पर जानलेवा हमला करके मार डाला. फिर बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली. वह पत्नी के मायके जाने से नाराज था. इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम देकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, विशाल झांके नामक युवक की शादी जामनेर तालुका के देउलगांव गुजरी की प्रतिभा से हुई थी. विशाल पत्नी के साथ मलकापुर तालुक के दुधालगांव में रहता था. शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटी हुई. सब कुछ सही चल रहा था. कुछ दिन पहले विशाल और प्रतिभा के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. जिसके बाद प्रतिभा अपनी 9 महीने की बेटी दिव्या को लेकर मायके चली गई.

विशाल को लगा कि वो वापस आ जाएगी. लेकिन प्रतिभा जब घर नहीं लौटी तो विशाल ने उसे फोन करके वापस बुलाया. लेकिन प्रतिभा ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद विशाल गुस्से में अपने ससुराल जा पहुंचा. यहां भी उसकी पत्नी प्रतिभा से लड़ाई हो गई. उस समय तो वापस घर लौट आया. लेकिन शुक्रवार को वह फिर से अपने ससुराल गया. उस समय वहां सिर्फ प्रतिभा और दिव्या ही थीं.

प्रतिभा से विशाल की बहस फिर शुरू हुई. जिसके बाद विशाल ने धारधार हथियार से प्रतिभा के गले पर जोरदार वार किया. इससे प्रतिभा के गले से खून बहने लगा और वह गिर पड़ी. फिर उसकी मौत हो गई. विशाल का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ तो उसने पलंग पर सोई 9 महीने की मासूम दिव्या का भी गला काटकर उसे मार डाला. फिर वहां से फरार हो गया.

हत्या के बाद आत्महत्या

थोड़ी देर बाद विशाल के ससुर घर लौटे तो अंदर का मंजर देख उनकी चीख निकल गई. तुरंत पुलिस को फोन किया गया. उन्होंने विशाल के बारे में पुलिस को बताया कि वो पहले भी उनके घर आया था और लड़-झगड़कर यहां से गया था. पुलिस ने पहले तो प्रतिभा और दिव्या के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिर विशाल की तलाश शुरू की. जैसे ही पुलिस के विशाल के घर पहुंची तो देखा कि वह घर में मृत पड़ा है. विशाल ने सुसाइड कर लिया था.

पुलिस ने उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिर मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला नजर आया. लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड में किसी और का हाथ तो नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811