मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बुधवार को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है। जानकारी के अनुसार ट्रक भोपाल से विदिशा जा रहा था जैसे ही दीवानगंज के पास स्थित नाना ढाबा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त गई। कार मैहर से भोपाल आ रही थी। ट्रक ड्राइवर और कार चालक में आपसी समझौता होने के कारण किसी ने भी दीवानगंज चौकी पर मामला दर्ज नहीं कराया गया। बता दे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ दिना दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस रोड पर ऐसा कोई सा दिन बाकी नहीं जा रहा है जिस दिन कोई दुर्घटना नहीं होती हो। 40 किलोमीटर मार्ग पर रोज दुर्घटना हो रही है इसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861