मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के समीप बालमपुर में एक बुजुर्ग महिला को सोते समय सांप ने डस लिया जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालमपुर में शनिवार रात 10 बजे कलाबाई पति बाबूलाल मेहर उम्र 75 वर्ष, और इनका नाती रजत मेहर रात को अपने घर पर सो गए थे सुबह 4 बजे कला बाई को कोबरा सांप ने डस लिया। कला बाई को जैसे ही सांप ने डंक मारा वैसे ही कलाबाई की चीख की आवाज सुनकर पास हो रहे नाती रजत मेहरा जाग गया। रजत ने घर में सो रहे अपने घर वालों को बताया कि दादी को सांप ने डंक मार दिया है घर वालों ने सुबह कलाबाई को साईं हॉस्पिटल लेकर गए वहां पर कला बाई को भरती करने से डॉक्टर ने मना कर दिया, तो घरवाले एलबीएस ले गए वहां पर भी डॉक्टर ने मना कर दिया तो घर वाले हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे , वहां डॉक्टर ने कला बाई को मृत घोषित कर दिया। हमीदिया हॉस्पिटल में ही पीएम करने के बाद शव परिजन के सुपर्ध कर दिया गया है। कला बाई का अंतिम संस्कार कर घर वाले वापस अपने घर लौटे तो कोबरा सांप उसी कमरे छुपा हुआ बैठा था ग्रामीण और घर वाले कोबरा सांप के डर के मारे कोई भी कमरे के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा था। कोबरा सांप अन्य किसी को डस ले इसके डर के मारे ग्रामीणों और कलाबाई के परिजनों ने मिलकर सांप को कमरे में ही मार दिया। सांप को मारने बाद उसका भी अंतिम संस्कार किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post