शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले की बेगमगंज क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद भी किसान नरवाई में आग लगने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे ही एक खेत में नरवाई में आग लगने के कारण हिरण का दूध मुहा बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया।
यह तो अच्छा रहा कि वह काले हिरण का बच्चा मां से बिछड़ने के बाद लोगों की नजर में आ गया और सूचना पर डायल 100 मैं उपकरण के बच्चे को अपनी कस्टडी में लाकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
नैन विलास के पास नरवाई में आग लगाई गई थी जिसमें हिरन अपने बच्चों के साथ वहां थी आग से बचने के लिए हिरन कहीं और भाग गई और उसका बच्चा दूसरी तरफ हो जाने के कारण अपनी मां से बिछड़ गया।डायल 100 के लोगों ने उक्त हिरण के बच्चे को डिप्टी रेंजर एस एल डाबर के सुपुर्द कर दिया है।
डिप्टी रेंजर एस एल डाबर का कहना है कि करीब तीन दिन का मासूम बच्चा है जो नरवाई की आग की वजह से बिछड़ गया है।
जिसे वन डिपो में रखा गया है । उसका पालन पोषण करने के पश्चात वन अभ्यारण अथवा वन विहार छोड़ दिया जाएगा।