Let’s travel together.

अतिक्रमण हट जाए तो पहाड़ियों का पानी आ सकता है गांव और खेतों तक

0 313

खत्म होते जा रहे प्राकृतिक नाले और नहर : नीचे जा रहा जलस्तर

धीरज जॉनसन

दमोह:गर्मी का कहर बढ़ते ही जलस्रोत भी सूखने लगे है और अब लोगों का ध्यान उन प्राचीन स्रोतों पर जा रहा है जिनसे ग्रामों और खेतों का जलस्तर बरकरार रहता था, पर निर्माण कार्यों के कारण नाले/नहर गायब हो गए है और पानी की कमी परिलक्षित हो रही है।


जिले से लगभग 55 किमी दूर सिग्रामपुर जो एक पहाड़ी इलाकों में शामिल है वहां बारिश के मौसम में पहाड़ी के महादेवघाट से आने वाला पानी, नाले/नहर के द्वारा सिग्रामपुर के मध्य से गुजरता था बीच में पक्की नहर भी बनाई गई थी जो पौड़ी तिराहे से आगे निकल जाती थी,जिससे गांव और खेतों का जलस्तर गर्मियों के समय में भी बना रहता था व दिक्कतें नहीं होती थी पर देखरेख न होने और अतिक्रमण व निर्माण कार्य हो जाने से नाला/नहर कहीं-कहीं गायब हो चुके है जिससे पानी का आना भी रुक गया है।गांव के मुलायमचंद बाबा,सुग्रीव,श्याम, बताते है कि भैसा मार्ग सिग्रामपुर-मोटेहार पर नहर का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है बहुत पहले से यहां पानी आता रहा है पर अतिक्रमण होने के कारण रेग्युलेटर नाला/नहर विलुप्त हो गया अगर यह पुनः प्रारम्भ हो जाए जो सिग्रामपुर, सासना, पिपरिया,धनेटा ग्रामों में जलस्तर बढ़ जाएगा।

इनका कहना है-
“स्वयं मौके पर जाकर कहा गया कि इसे जल अभिषेक अभियान में लें व अपना प्लान बनाये कि पानी/सीपेज कैसे रोकेंगे, यह काफी पहले से बंद है,नहर प्रारम्भ होने से वाटर सोर्सेस बढेगा,चैक कर अतिक्रमण हटवाएंगे”
-ए. यादव तहसीलदार, जबेरा

“नहर थी,700-800 एकड़ कृषि भूमि के लिए पानी भी मिलता था,नहर की जगह पर निर्माण कार्य हुआ जिसे रोकने के लिए नोटिस भी दिए गए,उच्च स्तरीय कार्यवाही होना चाहिये”

आर.राय सरपंच ग्राम पंचायत सिग्रामपुर

–  जलस्तर बढेगा,किसानों के लिए सुविधा होगी,इसके लिए प्रयास किया जाएगा”

आर सिंह सचिव,ग्राम पंचायत सिग्रामपुर

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811