Let’s travel together.

कोरोना संक्रमण को लेकर बिजली कंपनी ने दी राहत, बिजली बिल में जुड़कर नहीं आएगा उपभोक्ता का बकाया बिल

0 127

भोपाल । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद अब बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को एक और राहत दे दी है। उपभोक्ता को समाधान योजना का लाभ लेने के लिए 15 दिसंबर 21 की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जनवरी 22 कर दिया गया था, इसके बाद अब बिजली बिलों में जो बकाया राशि जोड़कर दी जा रही थी उसे भी फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब जो बिल जारी किए गए उनमें उस राशि को नहीं जोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एक किलोवॉट तक के संयोजित भार वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के देयकों की 31 अगस्त 2020 तक की मूल बकाया राशि एवं अधिभार की आस्थगित राशि के भुगतान में उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा समाधान योजना लागू की गई है।

जारी किए थे बिल
बिजली कंपनी जो बकायादार है उनको घर-घर पर अस्थाई बिल पहुंचा रहे हैं, जिसमें दो विकल्प देकर राशि दी गई है और किस विकल्प में कितना कम होना है यह भी दर्शाया गया है। यह बिल एक सादा कागज में जारी किए गए हैं। इसके अलावा यह बिल किश्तों में भी जमा करने का विकल्प भी दिया गया है। दिसंबर 21 में बिजली कंपनी ने बकाया राशि को जोड़कर बिल जारी किए थे। इसमें कई उपभोक्ताओं ने बिलों को भर दिया था, लेकिन अब फिर से नया आदेश आ गया है अब जो बिल जारी हो रहे है उनमें बकाया राशि को स्थगित कर दिया है।

एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं को मिलना थी राहत
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण निम्न आय घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों के भुगतान में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर एक किलोवॉट तक के संयोजित भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों की 31 अगस्त 2020 तक की मूल बकाया राशि एवं अधिभार की वसूली को अस्थगित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811