Let’s travel together.

ताइवान में भूकंप लेकिन बाज नहीं आया चीन, आपदा में ढूंढा अवसर

0 79

ताइवान के कई शहर बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से दहल गए. भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है. भूकंप से देश में भयानक तबाही मची है. कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं और इनमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है. भूकंप के बाद ताइवान ने आपातकाल मंत्रालय का गठन किया और बचाव कार्य के लिए सेना ने खास यूनिट गठन किया गया है.

इस मुश्किल घड़ी में चीन ने ताइवान के लिए और मुसीबत बढ़ा दी है. ताइवान में भूकंप से ठीक एक घंटे पहले चीन ने एक सैटेलाइट लांच किया. ताइवान की सरकार जहां राहत कार्यों में जुटी है वहीं ताइवान का रक्षा मंत्रालय चीन की हरकतों पर नजर बनाए हुए है.

भूकंप आने के दौरान चीन ने ताइवान के एयरस्पेस में 30 लड़ाकू विमान और 9 समुद्री जहाज भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की. चीन की इस इस हरकत के बाद ताइवान की सरकार को दो मोर्चों पर निगरानी रखनी पड़ रही है. ताइवान और चीन के बीच दशकों पुराना विवाद इस वक्त गर्माया हुआ है. ताइवान को लेकर दोनों देशों में पहले से ही विवाद है.

भूकंप ने मचाई तबाही

भूकंप के बाद ताइवान से कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. देश में इमारते ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही हैं. भूकंप के बाद ताइपे में स्पीड ट्रेन सेवा रोकी गई है, कई इलाकों से बिजली भी काट दी गई है. भूकंप का असर फिलिपींन और जपान में भी देखने मिला है, जापान में समुद्र में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा चीन और शंघाई में भी भूकंप का कहर देखने मिला है.

भूकंप से अफरातफरी

भूकंप आने के बाद ताइवान में अफरातफरी मच गई. अंडरग्राउंड ट्रेन में भूकंप के दौरान भगदड़ मच गई. इसे आलावा एक फोटो में देखा जा सकता है कि भूकंप के बाद एक इमारात तिर्छी हो गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811