मप्र में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन जहां तीन साल से नही रुकी कोई भी ट्रेन,स्टेशन पर पसरा रहता हे सन्नाटा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर 3 साल से ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है। रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है। स्टॉपेज नहीं होने के कारण रेलवे स्टेशन पर लगी किराने की दुकान, चाय की होटल, नाश्ते की दुकान पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। दुकान बंद होने के कारण कई ग्रामीण बेरोजगार हो गए हैं। अब उनके सामने अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।

दीवानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास के 25 गांव में एक रेलवे स्टेशन दीवानगंज ही पड़ता है दीवानगंज रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का स्टॉपेज ना होने के कारण दीवानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास लगी सभी प्रकार की दुकानें पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर सुबह की टाइम एक ट्रेन रूकती है शाम को एक ट्रेन रकती है। इसके अलावा पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। पहले आनेजाने मैं 6 ट्रेन रुकती थी अब वह बंद कर दी गई है।

ग्रामीण वासियों ने मिलकर रेलवे प्रशासन को कई बार आवेदन दिया है मगर रेलवे प्रशासन दीवान गंज रेलवे स्टेशन पर ध्यान नहीं दे रहा है इस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। होटल लगाने वाले राशिद खान, सलमान खान, मुकेश लोधी, नवाब खान आदि ग्रामीणों की दुकान रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर ट्रेन नहीं रुकने के कारण इन लोगों ने अपनी दुकान बंद कर दि है। अब सब लोग बेरोजगार हैं।