Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 भी जयंती

0 271

डॉ आंबेडकर ने दलितों के लिए ही नहीं देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए भी प्रयास किए-मुदित शेजवार

रायसेन । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 भी जयंती मनाई गई भाजपा नेता मुदित शेजवार और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार ने बाबा की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की आज 131 वीं जयंती रायसेन के जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई जिसमें भाजपा नेता मुदित शेजवार और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार सहित भाजपाई मौजूद रहे।

युवा नेता मुदित शेजवार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश की एक ऐसी महान शख्सियत थे उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है उन्होंने सिर्फ दलितों के लिए ही नहीं देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए भी प्रयास किए बाबा साहब अंबेडकर को जितना सम्मान कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वह सम्मान दिया है जिसके वह हकदार थे मुदित शेजवार ने आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है।बाबा साहब ऐसी शख्सियत थे जिनकी विदेशों में भी जयंती मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811