Let’s travel together.
nagar parisad bareli

श्री क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक समाज  होली मिलन समारोह

0 484

विदिशा।   रंग पंचमी के शुभ अवसर पर, श्री क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक समाज विदिशा के तत्वाधान, में काशीराम बिहारी लाल सर्राफ धर्मशाला, तिलक चौक पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि श्री क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक समाज विदिशा के संरक्षक श्री अवध नारायण जी सोनी, संरक्षक श्री राजकुमार जी सर्राफ प्रिंस संरक्षक श्री राजेंद्र स्वर्णकार, अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सोनी , जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति विदिशा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी , सचिव श्री गिरधारी लाल जी सोनी, सहसचिव श्री संकेत जी सोनी, कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी श्री हरिराम जी सोनी भी उपस्थित रहे।

समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के नेतृत्व में काशीराम बिहारी लाल धर्मशाला तिलक चौक पर समाज का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होली मिलन का कार्यक्रम चलता रहा। समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, वरिष्ठ सामाजिक जन् एवं मातृशक्ति , युवा साथी सभी ने रंग पंचमी के अवसर पर एक दूसरे से गले मिलकर, तिलक लगाकर , होली उत्सव कार्यक्रम को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, संचालन गिरधारी लाल सोनी एवं संरक्षक लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में लगातार ठंडाई एवं नाश्ता चलता रहा । जिसका सभी ने लुत्फ़ उठाया। इस कार्यक्रम में विजेंद्र सोनी उर्फ़ डब्ल्यू ,नरोत्तम सोनी पार्षद संतोष सोनी, पवन सोनी, घनश्याम सर्राफ ,घनश्याम स्वर्णकार, राकेश सोनी, एडवोकेट रामकुमार सोनी, दीनदयाल सोनी, हरिराम सोनी, महेश सोनी ,नरेंद्र सोनी, ब्रजकिशोर सोनी ,नरेंद्र कौशल, आशीष सोनी, अनिल सोनी, रामेश्वर प्रसाद सोनी, महेंद्र सोनी, कमल सोनी सहित महिला शक्ति, युवा शक्ति एवं स्वर्णकार समाज जन भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811