Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी भी उतरेंगी चुनावी प्रचार में, पति के लिए वोट मांगेंगी

0 79

मातृशक्ति कार्यक्रम के जरिए महिला वोटों को साधेंगी प्रियदर्शनी राजे

– पहले कांग्रेस के लिए तो अब भाजपा के लिए वोट मांगेंगी प्रियदर्शनी राजे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर अब उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी जनता के बीच जाकर अपने पति के लिए वोट मांगेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय हो गया है जिसमें वह विभिन्न स्थानों पर आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम के दौरान अपने पति के लिए जनाधार बढ़ाने का काम करेंगीं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य एक अप्रैल को ग्वालियर से शिवपुरी जिले के ग्रामीण इलाकों में से एक खोड़ में मातृशक्ति कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां पर महिलाओं के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। खोड़ में आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को लेकर सिंधिया समर्थक नेताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। खोड़ में होने वाले मातृशक्ति कार्यक्रम के लिए शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य नेताओं की ड्यूटी यहां लगाई गई है जिससे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पहुंचे।

पहले कांग्रेस के लिए मांगे वोट अब भाजपा के लिए मांगेंगी-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी अपने पति के लिए वोट मांगे थे और विभिन्न स्थानों पर आमसभा में और जनता के बीच संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया था। वर्ष 2019 में ज्योतिरादित्य को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था लेकिन उस हार के बाद हुए दलबदल के कारण अब राजनीतिक पार्टियां भी बदली हैं और अब प्रियदर्शनी राजे कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। पूर्व के प्रचार में प्रियदर्शनी राजे ने इस संसदीय क्षेत्र में अपने पति द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख अपनी सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान किया था। इसके अलावा शिवपुरी शहर में उन्होंने एक रोड शो भी निकाला था।

संसदीय क्षेत्र में कई मातृशक्ति कार्यक्रम-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजी सिंधिया एक अप्रैल से 3 अप्रैल तक गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में रहेंगीं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मातृशक्ति कार्यक्रम रखे गए हैं जिनमें महिलाओं से संवाद करेंगे व मुलाकात कार्यक्रम होंगे। 1 अप्रैल को शिवपुरी के खोड़, पिछोर चंदेरी में यह सम्मेलन रखे गए हैं। इसके बाद 2 अप्रैल को मुंगावली और अशोकनगर में मातृशक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके बाद 3 अप्रैल को गुना के म्याना और बदरवास में कार्यक्रम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811