मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के मुड़िया खेड़ा गांव में गुरुवार को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण खड़े गेहूं की फसल में आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुड़िया खेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के पास बसीर खान की जमीन है इस जमीन में बसीर खान ने गेहूं की फसल लगा रखी है। गुरुवार की सुबह खेत में लगे बिजली के खंबे मैं शार्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गांव वालों की सूझबूझ से खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फेली नहीं तो आसपास के कई खेत आग की चपेट में आ जाते। बशीर खान की लगभग आधा एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। बसीर खान को लगभग 25 हजार का नुकसान हुआ है। बशीर खान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मुझे जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।